फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   27 rural link roads 44 kilometers long will be built with Rs 31 crore

Bulandshahar News: 31 करोड़ रुपये से बनेंगे 44 किलोमीटर लंबे 27 ग्रामीण संपर्क मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
27 rural link roads 44 kilometers long will be built with Rs 31 crore
बुलंदशहर। जिले के 150 से अधिक गांव के लिए अच्छी खबर है। इन सभी गांव के लिए 27 संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने स्वीकृति देते हुए 31 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। फरवरी माह तक इन संपर्क मार्गों का कार्य पूर्ण करना होगा। सभी मार्गों का निर्माण नाबार्ड की वित्त पोषित योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नाबार्ड की वित्त पोषित योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से 27 खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने स्वीकृति की मुहर लगाते हुए करीब 31 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इस राशि से जिले के 27 ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों को बनाने के लिए स्वीकृति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इनके निर्माण के बाद जहां लोगों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी। वहीं, एक गांव से दूसरे गांव को जाने के लिए रास्ता भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

-
इन ग्रामीण संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
- गांव रौंडा की मढैया से बुढ़ाना तक मार्ग।
- गांव किशनपुर से गांव बकौरा संपर्क मार्ग।
- गांव मोहरसा से दरावर संपर्क मार्ग।
- गांव सुरजावली से मेन चौराहा से शहजादपुर तक का मार्ग।
- गांव सुबरा से ककोड़ संपर्क मार्ग।
- नगला इलाहाबाद से गांगरौल संपर्क मार्ग।
- गांव ईसेपुर से गांव कैथाला तक संपर्क मार्ग।
- गांव हरचना से मोहाना वाया औलेढ़ा संपर्क मार्ग।
- सराय दूल्हा से प्रानगढ़ संपर्क मार्ग।
- खंडवा डहर से समकौला-बागवाला संपर्क मार्ग।
- गांव तिबड़ा से लुधपुरा तक संपर्क मार्ग।
- गांव ऊंचागांव खंदोई वाया सीताराम बांग तक मार्ग।
- गांव पोटा कबूलपुर से बाहपुर इंटर कॉलेज तक मार्ग।
- नरसैना की मढैया से बरवाला तक संपर्क मार्ग।
- हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग से खैरपुर से भिरावटी संपर्क मार्ग।
- गांव शफीनगर से गांव पिलखनी भगवानपुर तक मार्ग।
- गांव अकरवास से प्रकाशपुर संपर्क मार्ग।
- गांव उमरारी से जरैना संपर्क मार्ग।
- गांव धारकपुर से सिल्हारी होते हुए गंगागढ़ रामघाट तक मार्ग।
- गांव मुमरेजपुर से बुद्धपुर मार्ग।
- गांव मोरोनी मार्ग से सुरजावली मार्ग।
- गांव कतियावली से पिपेरा संपर्क मार्ग।
- गांव हिरनौटी से असावरी संपर्क मार्ग।
- गांव सरभन्ना से सहार तक संपर्क मार्ग।
- औरंगाबाद चांदौकसे गौतम की मढ़ैया मार्ग।
- गांव नगला से परतापुर संपर्क मार्ग।
- गांव कुटवाया से गांव दस्तूरा संपर्क मार्ग।

शासन से ग्रामीण क्षेत्र के 27 मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त होने के साथ राशि मिल गई है। इसके साथ ही अब टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इन मार्गों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed