{"_id":"67cdc4b46dc62776760c27db","slug":"26-lakh-consumers-did-not-get-ration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130689-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 26 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 26 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिला राशन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली का त्योहार नजदीक है लेकिन शासन ने अभी तक राशन वितरण की तारीख निर्धारित नहीं की है। ऐसे में 26 लाख उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला है। 26 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी चीनी का वितरण होना है। त्योहार से पहले राशन व चीनी न मिलने पर कार्ड धारकों की होली फीकी हो सकती है।
जिले में छह लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है। इसमें गेहूं व चावल शामिल है। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाता है।
तमाम परिवार ऐसे होते हैं, जिन्हें हर माह मिलने वाले इस राशन का इंतजार रहता है। दूसरी ओर इस बार शासन ने होली पर राशन के साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को तीन-तीन किलो चीनी प्रति कार्ड देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें 18 रुपये प्रति किलो दर की राशि देनी होगी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि राशन में शामिल गेहूं व चावल के साथ 1352 दुकानों पर चीनी पहुंच गई है। अभी शासन से राशन व चीनी वितरण की तिथि जारी नहीं हुई है। निर्देश मिलते ही वितरण शुरू करवा दिया जाएगा।