फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 quintals of paddy stolen from farm after harvest, farmer loses 70,000

Bulandshahar News: कटाई के बाद खेत से 25 क्विंटल धान चोरी, किसान को 70 हजार का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
25 quintals of paddy stolen from farm after harvest, farmer loses 70,000
बुलंदशहर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से धान चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान ने रात में सात बीघा में लगे धान की कटाई कराकर उसकी ढेरी बनाकर पूले से ढक दी थी, लेकिन रात में ही चोरों ने करीब 25 क्विंटल धान चोरी कर लिया। चोरी गए धान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुडवल बनारस निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव में ही रजवाहे की पटरी के किनारे उनकी जमीन है। 15 अक्तूबर की रात पीड़ित ने कटाई के बाद धान की एक ढेरी बनाकर पूले से ढक दी थी और वह घर चले गए। अगले दिन सुबह जब पुष्पेंद्र अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्हें धान की ढेरी गायब मिली।
विज्ञापन

किसान पुष्पेंद्र के अनुसार चोरी हुए करीब 25 क्विंटल धान की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। किसान की शिकायत पर देहात पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed