फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2441 students left English and Physics exam

Bulandshahar News: 2441 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में भौतिक विज्ञान के समीकरणों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का और इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान का पेपर सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। दोनों पालियों में 64005 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 2441 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। सोमवार को हुई परीक्षा की सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 46,557 परीक्षार्थियों में से 44,699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 1,856 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान में पंजीकृत 1,728 में से 1,677 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशक्ति विषय की परीक्षा में पंजीकृत 18,163 में से 17,629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 534 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पाली की परीक्षा के दौरान डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि केंद्रों पर बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाओं को संपन्न कराया जा रहा है। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कोई नकलची परीक्षा में नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विदाई से पूर्व दुल्हन ने दी परीक्षा-
अनूपशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पहली पाली में आयोजित हुई हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक छात्रा दुल्हन का जोड़ा पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंची। परिजनों के कारण बताए जाने पर दुल्हन को केंद्र में प्रवेश दिया गया।


एलडीएवी इंटर कॉलेज पर सोमवार को हाईस्कूल परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सघन जांच कर प्रवेश दिया जा रहा था। तभी लाल जोड़े में नगर के नेहरूगंज नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र शर्मा की बेटी कुमकुम शर्मा पेपर देनी पहुंची। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रा कुमकुम शर्मा ने बताया कि रविवार को उनकी शादी दादरी निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई। उनका बड़े होकर डॉक्टर बनने का सपना है। इसलिए परीक्षा नहीं छोड़ सकती। शादी की तारीख पक्की होने के बाद परीक्षा की समय सारिणी जारी हुई थी। शादी तय हो जाने के बाद परीक्षा न छोड़ने का निर्णय लिया। आधुनिक विचारों वाले ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पति ने भी परीक्षा देने को मंजूरी दे दी। इससे हौसला बढ़ा और समय निकालकर परीक्षा की तैयारी की। रात शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद सुबह विदाई हुई। परीक्षा भी देनी थी, परिवार के साथ ससुराल पक्ष ने हौसला बढ़ाया। परीक्षा केंद्र पर कुमकुम का भाई चंदन शर्मा दुल्हे की गाड़ी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed