{"_id":"682e0be95364b9561600c938","slug":"24-roads-and-drains-will-be-constructed-with-seven-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134337-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सात करोड़ से 24 सड़कों व नालों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सात करोड़ से 24 सड़कों व नालों का होगा निर्माण
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में सात करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में 24 स्थानों पर नालों और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। अगले माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए इन कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
शासन की ओर से नगर क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 15वें वित्त आयोग के अनटाइड फंड के तहत धनराशि जारी की जाती है। पिछले दिनों जारी हुई धनराशि के सापेक्ष प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों ने डीएम के पास स्वीकृति के लिए भेजे थे। डीएम की ओर से 24 विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
अब इस धनराशि से विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। अगले माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। शहर में कलक्ट्रेट से लल्ला बाबू चौराहा और लल्ला बाबू चौराहा से डीएवी तिराहा समेत अन्य मुख्य सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए भी टेंडर जारी किए हैं। इससे शहर में आने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
इन विकास कार्यों के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव
- 34.07 लाख से मोहल्ला शांतिनिकेतन में सीसी रोड निर्माण
- 39.60 लाख से आंबेडकर छात्रावास से पुलिस लाइन गेट तक नाला निर्माण
- 32.30 लाख से देवीपुरा श्मशान घाट रोड पर टाइल्स लगाने व नाली निर्माण
- 33.82 लाख से आवास विकास प्रथम के मुख्य मार्ग का निर्माण
- 39.77 लाख से चौक बाजार से खुर्जा गेट पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण
- 39.85 लाख से कलक्ट्रेट से लल्ला बाबू चौराहा रोड सुधार कार्य
15वें वित्त आयोग के तहत डीएम की ओर से विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका