फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   230 youth selected for employment, received appointment letters

Bulandshahar News: 230 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ चयन, मिले नियुक्ति पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
230 youth selected for employment, received appointment letters
बुलंदशहर। शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व आईटीआई सहकारीनगर में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान 230 युवाओं का चयन रोजगार के लिए हुआ। साथ ही मौके पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन सभी युवाओं का चयन करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर किया गया है।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरियर के सहयोग से सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें निजी क्षेत्र की 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण 225 युवाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

इनमें से संबंधित कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर 162 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, प्रबंधक अनिल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुशील मित्तल, अध्यक्ष बिजेंद्र दत्त शर्मा के अलावा अपर सांख्यिकी अधिकारी आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण 76 युवाओं ने भागीदारी की। इसमें शामिल निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इन युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसके बाद 68 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया गया। सभी चयनित युवाओं को मौके पर ही संबंधित कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान आईटीआई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed