फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   22nd installment of Samman Nidhi has been credited to the accounts of 4.81 lakh farmers

Bulandshahar News: 4.81 लाख किसानों के खातों में आई सम्मान निधि की 22वीं किस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
22nd installment of Samman Nidhi has been credited to the accounts of 4.81 lakh farmers
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर किसानों के खातों में राशि भेज दी है। दो-दो हजार रुपये किसानों को समान निधि के हा रूप में मिले हैं। जिले में डेढ़ लाख किसान ऐसे हैं जिनकी अभी तक केवाईसी नहीं हुई है, हालांकि सभी किसानों के खातों में यह किस्त भेजी गई है। इस राशि से किसान खाद बीज एवं दवाएं खरीद सकेंगे। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के रूप में प्रत्येक तीन माह में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। शुक्रवार को जिले के किसानों के खातों में भी केंद्र सरकार ने सम्मान निधि की राशि भेज दी है। बताया कि सम्मान निधि के पोर्टल पर 4,81,139 किसान पंजीकृत थे। शुक्रवार को उक्त सभी किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की। प्रत्येक पात्र किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि पहुंची है। पिछले काफी समय से किसान इस किस्त की प्रतीक्षा कर रहे थे। सम्मान निधि की राशि आने के बाद किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया की किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, जिससे उन्हें और योजनाओं का भी लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed