फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

20 दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
20 दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
20 दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

- शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने का आरोप
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के दशहरी गांव में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बार-बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम ट्रांसफार्मर को नहीं बदल रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

अरनिया क्षेत्र के दशहरी गांव में लगा ट्रांसफार्मर 20 दिन पहले फूंक गया था। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का आदेश है कि फुंका ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाए, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed