फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   210 revenue villages will also be made models

Bulandshahar News: 210 राजस्व गांव भी बनाए जाएंगे मॉडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
210 revenue villages will also be made models
बुलंदशहर। जिले के सभी 1156 राजस्व गांव को मॉडल बनाया जाएगा। अभी तक पहले चरण में चयनित किए गए 946 में से 533 राजस्व गांवों को मॉडल का दर्जा प्राप्त हो गया है। जबकि 413 में काम जारी है। वहीं, अब शेष बचे 210 गांवों को भी मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले में 946 ग्राम पंचायत हैं। इनके अधीन 1156 राजस्व गांव आते हैं। शासन ने पहले चरण में वर्ष 2022-23 में 946 राजस्व गांव को माॅडल बनाने के लिए चयनित किया। इनमें से अब तक 533 गांव को मॉडल का दर्जा मिल चुका है। जबकि 413 गांवों को जल्द मॉडल गांव का दर्जा मिलने की संभावना है। वहीं अब जिले में शेष बचे 210 राजस्व गांवों को भी मॉडल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सभी मॉडल गांव में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंधन किए जाएंगे। गांव से निकलने वाले कूड़े को अलग करने के लिए कूड़ा घर बनेगा। यही नहीं कूड़े का उठान करने के लिए हर गांव में एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जा रहा है। कूड़े के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट पिट के अलावा सोकपिट की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed