{"_id":"67b75f19931b2898dc0934d5","slug":"205-lakh-cheated-by-luring-to-earn-money-online-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129867-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन रुपये कमाने का लालच देकर ठग लिए 2.05 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन रुपये कमाने का लालच देकर ठग लिए 2.05 लाख
विज्ञापन
बुलंदशहर। चांदपुर रोड निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 2.05 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अब आरोपियों के नंबर भी बंद जा रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली के चांदपुर रोड निवासी वीरेंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि बीते दिनों उनके फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें एक कंपनी में काम करने के लिए प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपये कमाने का ऑफर दिया गया। इसके लिए उन्होंने सहमति दी तो उनका व्हाट्सएप नंबर लेकर एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक अकाउंट में रुपये जमा कराने के लिए कहा। जिसके बाद उन्हें टास्क दिए जाते रहे।
20 नवंबर 2024 को पीड़ित ने सबसे पहले 20 हजार रुपये जमा किए, जिसके बाद उन्हें आरोपियों द्वारा बनाए गए अकाउंट में प्रतिदिन 270 रुपये दिए जाने लगे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के कहने पर ऑनलाइन 70 हजार और फिर 1.10 लाख रुपये जमा किए। आरोपियों के भेजे गए मैसेज में पीड़ित को रोजाना दो से तीन हजार रुपये की कमाई दिखाई गई। जब पीड़ित ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन्हें दो लाख रुपये जमा करने को कहा गया। इन्कार करने पर आरोपियों ने कोई धनराशि देने से मना कर दिया। प्रभारी एसएसपी रोहित मिश्र ने साइबर टीम को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।