{"_id":"5ce292bebdec2207215a4944","slug":"201558352574-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीईआरटी ने मांगा मेरिट से हुई शिक्षकों की नियुक्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीईआरटी ने मांगा मेरिट से हुई शिक्षकों की नियुक्ति का ब्योरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। वर्ष 2011 में परिषदीय स्कूलों में हुई हुई प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। इसके चलते जिले में हुई नियुक्तियों के मेरिट रिकार्ड का ब्योरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने मांग लिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2011 में तत्कालीन सरकार द्वारा 72 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कटऑफ के माध्यम से नियुक्तियां दी गई थी। जिले में 195 शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने मेरिट में नाम होने का दावा करते हुए नियुक्ति न देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट से अब इस भर्ती का पूरा ब्योरा तलब कर लिया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) के निदेशक ने बीएसए को आदेश जारी कर जनपद में हुई शिक्षकों की नियुक्ति का ब्योरा मांगा है। बताया गया कि जो ब्योरा मांगा गया है। उसमें अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट कितनी रही थी, कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी आदि का ब्योरा मांगा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के आदेश मिलने पर इस भर्ती से जनपद में नियुक्त हुए शिक्षकों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई शासन स्तर पर हो रही है। ब्योरा तैयार होते ही भेज दिया जाएगा।