{"_id":"6686d3428e670434c7061285","slug":"200-patients-with-throat-and-stomach-infection-reached-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-118200-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गले व पेट में संक्रमण के 200 मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गले व पेट में संक्रमण के 200 मरीज पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम बदलने पर अब मरीज फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक लोगों को बासी व खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 194 मरीजों ने फूड प्वाइजनिंग की समस्या बताई।
बारिश के बाद हो रही उमस के कारण खुले में रखे खाद्य पदार्थों में तेजी से संक्रमण फैल जाता है। जो पाचन शक्ति पर हमला करता है। इससे व्यक्ति को डायरिया की समस्या बन जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में फूड प्वाइजनिंग और पेट में दर्द के मरीज आ रहे है। बारिश होने से जहां मौसम में बदलाव हुआ है, वहीं खुले में रखे खाद्य पदार्थ व ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। बीमारी से बचने के लिए ताजे फल व खाने का सेवन करें। खाद्य पदार्थों पर मक्खी आदि न बैठने दें। पेट दर्द, उल्टी, दस्त या बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें।
ओपीडी में इन दिनों फूड प्वाइजनिंग व पेट दर्द के मरीज भी उपचार कराने के लिए आ रहे है। फूड प्वाइजनिंग के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल