फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 thousand people of the city will get drinking water through pipeline

Bulandshahar News: पाइप लाइन से शहर के 20 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की तीन काॅलोनियों में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पर नगर पालिका की ओर से करीब 1.2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे तीन काॅलोनियों में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को पानी मिल सकेगा। इसके लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जनवरी से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


खुर्जा रोड स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी और चांदपुर रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी व डिफेंस एन्क्लेव में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। बार-बार लोगों की शिकायत के बाद भी काॅलोनियों में पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई थी। जिसके चलते लोग सबमर्सिबल से पानी का प्रयोग करते हैं। अब लोगों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने कदम उठाया है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से करीब 1.2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना के तहत तीनों काॅलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने के साथ ही लोगों के घरों में पेयजल के कनेक्शन भी दिए जाएंगे। शासन से बजट प्राप्त होने के बाद अब तैयार प्रस्ताव को अगले माह होने वाली बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। संभावना है कि जनवरी माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बिना पेयजल के टैक्स दे रहे थे लोग

नगर पालिका क्षेत्र स्थित तीनों काॅलोनियों के लोग बिना पेयजल सप्लाई के ही वाटर टैक्स दे रहे हैं। नगर पालिका की ओर से इन काॅलोनियों में रहने वाले लोगों को टैक्स के नोटिस तो भेजे जा रहे थे लेकिन पेयजल सप्लाई देने के लिए उचित कदम नहीं उठाए थे। जिसके चलते लोगों ने कई बार विरोध भी किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब करीब पांच साल के संघर्ष के बाद लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रेशर बढ़ाने के लिए लगाया जाएगा मिनी ट्यूबवेल

धमेड़ा अड्डा क्षेत्र में लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए मिनी ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस क्षेत्र के लोगों की ओर से आए दिन पानी कम मिलने की शिकायत की जाती है। जिसके चलते मिनी ट्यूबवेल लगाकर पेयजल का प्रेशर बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर पेयजल लाइन को बदलने के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि पेयजल की बर्बादी न हो और लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके।




तीन काॅलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से बजट मिल चुका है। बोर्ड से स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम चालू कराया जाएगा। - मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed