{"_id":"687a7d865c8c1b43f30fdbf8","slug":"20-magistrates-will-help-in-making-kanwar-yatra-a-success-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-137430-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करेंगे 20 मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करेंगे 20 मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए 20 मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए शुक्रवार को प्रशासन की ओर से अधिकारियों के तैनाती स्थल का निरीक्षण भी कराया गया। साथ ही कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी वार्ता की गई।
23 जुलाई को शिवरात्रि के अवसर पर जिले में करीब तीन लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण प्रशासन की ओर से पहले ही व्यवस्था बनाई गई हैं। योजना के तहत प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूप से रिपोर्टिंग करने के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद को गुलावठी, उपनिदेशक कृषि प्रसार बबलू कुमार को सिकंदराबाद, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नीरज त्यागी को ककोड़, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष खेवरिया को नगर जोन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा को स्याना, आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार को देहात, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हेमंत कुमार को खुर्जा, उपनिबंधक अनूपशहर प्रशांत कुमार को अनूपशहर, चकबंदी अधिकारी शिकारपुर संतोष कुमार तिवारी को शिकारपुर, उपायुक्त मनरेगा गोपालकृष्ण चौधरी को अहार, एआर कॉपरेटिव अमित त्यागी को डिबाई व उपनिबंधक डिबाई संदीप सक्सेना को रामघाट जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सभी जोनल मजिस्ट्रेट से सेक्टर पर तैनात अधिकारियों का निरीक्षण कराया गया। इसके अलावा आठ अधिकारियों की मंदिर व घाट से कंट्रोल रूम की रिपोर्टिंग के लिए तैनाती की गई है।
छह विभागों के बनाए गए हैं कंट्रोल रूम
जिला प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर 05732-297021, 297022, 297023 व 282828 पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा पुलिस की ओर से 945440311/9454417433, यातायात विभाग की ओर से 7055509355, अग्निश्मन विभाग की ओर से मोतीबाग कार्यालय पर 9454418771, खुर्जा कार्यालय के लिए 9454418773, डिबाई कार्यालय के लिए 9454418775, सिकंदराबाद कार्यालय के लिए 9454418778, अनूपशहर के लिए 7839861662, शिकारपुर के लिए 7839861664 नंबर पर लोगों की शिकायतें दर्ज करने के लिए व्यवस्था की गई है। जबकि विद्युत विभाग की शिकायतों के लिए 9193302137 व स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के लिए 7839791647 नंबर हेल्पलाइन के तौर पर जारी किया गया है।
Iकांवड़ मेला को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी कंट्रोल क्रियाशील हैं और मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी कर रहे हैं। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं या नहीं इसके लिए निरीक्षण भी कराया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। - प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासनI