फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2.68 crore will be renovated ponds 15

2.68 करोड़ से होगा 15 तालाबों का जीर्णोद्धार

Thu, 20 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
2.68 crore will be renovated ponds 15
तालाब

विज्ञापन

जिले के डार्कजोन में लघु सिंचाई विभाग 2.68 करोड़ रुपये से 15 तालाबों का जीर्णोद्धार कराएगा। एक एकड़ भूमि पर स्थित ऐसे तालाबों में बारिश का पानी एकत्रित कर रिचार्ज किया जाएगा। इस पानी खेतों की सिंचाई जाएगी। इसके अलावा तालाबों के चारों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है।

डार्कजोन में 15 तालाबाें का जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वन ड्राप मोर क्राप के तहत किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग ने जिले के डार्कजोन में आने वाले ब्लॉक बीबीनगर, गुलावठी, दानपुर, शिकारपुर, खुर्जा, सिकंदराबाद और डिबाई क्षेत्र के 15 ऐसे तालाबों का चयन किया है। जिन तालाबों का क्षेत्रफल एक एकड़ है।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार तालाबों का जीर्णोद्धार कर उनमें बरसाती पानी जमा किया जाएगा। यह पानी रिचार्ज होगा और सिंचाई के काम आएगा। इस पानी का इस्तेमाल पशुओं के लिए किया जा सकता है। वहीं, विभाग की ओर से तालाब के चारों ओर पौध रोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी इंजीनियर श्यौदान सिंह ने बताया कि जिले में डार्कजोन के अंतर्गत आने वाले छह ब्लॉकों में 15 तालाबों का चयन जीर्णोद्धार के लिए किया गया है। इन तालाबों के जीर्णोद्धार पर आने वाले खर्च का प्रस्ताव केेंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इन तालाबों के जीर्णोद्धार पर 2.68 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed