{"_id":"5a5f8d2d4f1c1b8c268b4ec8","slug":"191516211501-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पर कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पर कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पर कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
- आरोपी को पकड़कर देने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- दो सप्ताह पूर्व मेरठ क्षेत्र में पेड़ से लटका दिव्यांग का शव मिलने का मामला
खुर्जा। क्षेत्र के गांव सनैता निवासी दिव्यांग युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़कर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दो सप्ताह पूर्व मेरठ के खरखौंदा थाना स्थित गांव बिजौली में दिव्यांग का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। बुधवार को कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सनैता निवासी दिव्यांग राकेश चौहान (35) 27 दिसंबर को लापता हो गया था। दो दिन बाद 30 दिसंबर को उसका शव मेरठ क्षेत्र के थाना खरखौंदा स्थित गांव बिजौली में पेड़ पर लटका मिला था। मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि दिव्यांग पेंशन दिलाने के नाम पर कुछ लोग 27 दिसंबर को अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। परिजनों के मुताबिक एक जनवरी को उन्होंने कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने एक हफ्ते बाद आठ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम गांव के पास एक आरोपी को पहचानते हुए उन्होंने दबोच लिया और पुलिस को उसे सौंप दिया। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर बुधवार को काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह चौहान, लाखन सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह, भूरा सिंह, तरुण चौहान, विवेक आदि रहे। एसएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए एक टीम मेरठ भी भेजी गई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।