{"_id":"5a30190d4f1c1b95188b9652","slug":"191513101581-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवारों की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत
-ककोड़ में सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
-कैंटर को मौके पर छोड़कर भागा चालक, रिपोर्ट दर्ज
-खुर्जा जंक्शन के गांव कमालपुर के रहने वाले थे मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात एक बाइक और कैंटर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त की। इसके बाद कैंटर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खुर्जा जक्शन के गांव कमालपुर निवासी रविंद्र (20) पुत्र मीरपाल, पुष्पेंद्र (19) पुत्र जगदीश सोमवार को ककोड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब दस बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मंडप से थोड़ी दूरी पर सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर ककोड़ की ओर से जा रहे कैंटर चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त की गई। इसके बाद घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक रविंद्र के मामा नरेंद्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।