{"_id":"66eb4cabc73d20855b0f5094","slug":"19-workers-found-absent-during-cmos-inspection-salaries-will-be-stopped-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-122136-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएमओ के निरीक्षण में 19 कर्मी मिले अनुपस्थित, रोका जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएमओ के निरीक्षण में 19 कर्मी मिले अनुपस्थित, रोका जाएगा वेतन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों के समय से न पहुंचने की शिकायत पर बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया तो 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण मांग वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही भविष्य में समय से कार्यालय एवं चिकित्सालय आने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिला मलेरिया कार्यालय, नगरीय मलेरिया कार्यालय, जिला कुष्ठ रोग कार्यालय, कोल्ड चैन मालागढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी का बुधवार सुबह औचक निरीक्षण किया। नगरीय मलेरिया कार्यालय में 10 कर्मी, जिला मलेरिया कार्यालय में दो कर्मी, जिला कुष्ठ रोग कार्यालय में दो कर्मी और कोल्ड चेन में कार्यरत दो कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। कार्यालय खुलने के बाद भी संबंधित के कार्यालय न पहुंचने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। गुलावठी सीएचसी पर एक चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने की कोई सूचना न होने पर संबंधित से भी स्पष्टीकरण मांगा है। सभी का स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर वेतन रोक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।