फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 new infected, including sub inspector, 15 discharged

सब इंस्पेक्टर समेत 18 मिले नए संक्रमित, 15 हुए डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
18 new infected, including sub inspector, 15 discharged
सब इंस्पेक्टर समेत 18 मिले नए संक्रमित, 15 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें खुर्जा क्षेत्र के सर्वाधिक 10 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, नए संक्रमितों में एक सब इंस्पेक्टर और एक स्टूडियो संचालक शामिल है। इसके अलावा 15 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में कोरोना के आंकडे 660 हो चुका हैं। जिसमें 479 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अनलॉक-टू के दौरान कोरोना का ग्राफ जनपद में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पांच क्षेत्रों में 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला ढोरी में सात लोगों की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई। खुर्जा नगर पुलिस स्टेशन के आवासीय परिसर में भी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दूसरा एक पुलिसकर्मी के परिवार से है। इसके अलावा मोहल्ला अहीरपाड़ा में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। बुलंदशहर नगर की बीसा कालोनी में मां-बेटा बुखार होने पर कोरोना पॉजिटिव निकले तो यमुनापुरम में एक युवक बुखार होने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। औरंगाबाद नगर में पूर्व में संक्रमित आए युवक के संपर्क में आने पर दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें एक फोटो स्टूडियो संचालक तो दूसरा युवक व्यापारी है। सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के ककोड़ के गांव तेलीयान निवासी एक सर्राफा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला तो दूसरा ककोड़ नगर निवासी एक युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गुलावठी क्षेत्र के भटौना में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इन लोगों में भी हुई पुष्टि
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी में मां-पुत्र समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैना की टीम द्वारा एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव बताया गया। शिकारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव बताए गए। वहीं, चोला-चैकी के गांव गांगरौल निवासी तीन युवक दिल्ली की एक कपड़ा कंपनी में कार्य करने गए थे। जहां संबंधित की जांच की तो तीनों युवक कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। हालांकि इन सभी की अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया है।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed