फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 lakhs cheated on the pretext of job

Bulandshahar News: पुत्रवधू और पुत्री की नौकरी का झांसा देकर ठगे 18 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जटापुर निवासी व्यक्ति से जालसाजों ने पुत्रवधू व पुत्री की नौकरी सेना में लगवाने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी कर ली। नौकरी लगवाने के एवज में आरोपियों ने उनसे 24 लाख रुपये की मांग की थी। देहात कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव जटापुर पोस्ट सहकारी नगर निवासी सोमपाल सिंह ने एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2022 को कैंसर से पीड़ित एक रिश्तेदार के उपचार के सिलसिले में वह दिल्ली स्थित एक अस्पताल गए थे। अस्पताल के बाहर कैंटीन में एक व्यक्ति ने उनसे बातचीत करते हुए खुद को बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव दोरऊ निवासी प्रताप सिंह बताया। आरोपी ने अपनी ड्यूटी मंत्रालय में भर्ती कमांडेंट के साथ होने का दावा करते हुए परिचय पत्र दिखाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए कहा कि जल्द ही लैब टेक्नीशियन और नर्स की भर्ती होने वाली है। उसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह और अस्पताल के एक अन्य आरोपी महीप ने उनका पता ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी प्रताप, महीप, चिंटू उर्फ चंद्रपाल आदि उनके सहकारी नगर स्थित घर आ गए। आरोपियों ने उनकी पुत्री और पुत्रवधू की 12-12 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने विश्वास करते हुए 11 अक्तूबर 2022 को आरोपियों को छह लाख रुपये नकद व कागजात दे दिए। बाद में पुत्र और पुत्री के नाम लोन कराकर रुपये दिए गए। 8 जनवरी 2023 को आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और उनसे चार लाख रुपये ले गए। इस तरह आरोपियों ने कुल 18 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बाद में आरोपी ने फोन कर फर्जीवाड़े की जानकारी दी, साथ ही कहीं पर भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रताप सिंह, उसकी पत्नी अनू उर्फ सोनिया, चिंटू उर्फ चंद्रपाल, महीप, उमेश, मथन सिंह आदि ने उनके 18 लाख रुपये और मूल कागजात हड़प लिए हैं। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed