फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 cremation grounds will be built in the district

Bulandshahar News: जिले में बनेंगे 18 अंत्येष्टि स्थल, खर्च होंगे, 4.38 करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
18 cremation grounds will be built in the district
बुलंदशहर। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण पर 4.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश की ओर से जिले को अंत्येष्टि स्थल आवंटित किए गए हैं। जिले को 18 अंत्येष्टि स्थल बनवाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे। अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए 22 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 18 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड, इंटरलाकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, स्नान के लिए नल और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed