{"_id":"5c54874ebdec224a620fddcc","slug":"171549043534-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों के मोबाइल हुए गुम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों के मोबाइल हुए गुम, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षार्थियों के मोबाइल हुए गुम, हंगामा
- सूचना पर पहुंची पुलिस, मामला किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में चल रही आईटीआई सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थियों के मोबाइल गुम हो गए। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। प्रबंधन का कहना है कि यह पूरा मामला कॉलेज के बाहर का है।
इस समय जिले में आईटीआई सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल और अन्य सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है। इससे जिला प्रशासन और परीक्षा के नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षार्थियों को पहले ही अवगत करवा दिया गया था। बताया गया कि शुक्रवार को परीक्षा से पहले कुछ परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल कॉलेज के बाहर रख दिए थे। जब वह परीक्षा देकर लौटे तो कई मोबाइल गायब पाए गए। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल का कहना है कि परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल आदि सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है। कॉलेज में किसी भी परीक्षार्थी का मोबाइल नहीं रखा जा रहा। मोबाइल गुम होने का पूरा मामला कॉलेज के बाहर का है। अगर परीक्षार्थी मोबाइल लेकर आते हैं तो उसको रखने की जिम्मेदारी उन्हीं की है।