{"_id":"5c003722bdec22417a2ecbea","slug":"171543517986-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों को ले जा रहे लोगों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों को ले जा रहे लोगों को खदेड़ा
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोवंशों को ले जा रहे लोगों को खदेड़ा
अरनिया। क्षेत्र में गोवंशों को पकड़कर ले जा कुछ लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। वह गोवंशों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।
थाना क्षेत्र के गांव हिसार के जंगल में बुधवार को घूम रहे 15 गोवंशों को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगे। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पीछा करते हुए मांट नहर की पटरी तक पहुंच गए, उधर ग्रामीणों को आता देख आरोपी गोवंशों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन लोगों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि भागे हुए आरोपी पिछले कई दिनों से घूमते हुए देखे जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो