{"_id":"5bf06333bdec2229a47e36b7","slug":"171542480691-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत
खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर के निकट शुक्रवार देरशाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर आरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई, उधर हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर हरीनगर निवासी खेमचंद पुत्र अदीमल आरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था, जिसकी पोस्टिंग राजस्थान के बाड़ा में चल रही थी। फिलहाल वह गांव में तीन महीने की छुट्टी लेकर आया हुआ था। शुक्रवार शाम वह जंक्शन की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में शाहपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर उचित कार्रवाई की जाएगी।