{"_id":"6828c358128c4753f30542cf","slug":"17-players-took-lead-in-the-second-round-of-badminton-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-134103-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैडमिंटन के दूसरे राउंड में 17 खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैडमिंटन के दूसरे राउंड में 17 खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिका खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला प्रशासन के बैनरतले जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को जूनियर एवं सब जूनियर में दूसरे राउंड के 17 मैच खेले गए। इसमें 17 खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई। सोमवार शाम को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इसमें अंडर- 13, 15, 17 व 19 आयु वर्ग के 70 बालक-बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन अंडर-13, 15, 17 व 19 बालक वर्ग के और अंडर-17 बालिका वर्ग के मैच खेले गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैष्णवी ने 30-27 से वानी को पराजित किया। इसके बाद हर्षिता ने 30-12 से पूजा को व शिवी ने 30-13 से समृद्धि को पराजित किया।
विज्ञापन
इसके बाद बालक वर्ग के अंडर-13 में नमित ने 30-12 से पावित को, वियान ने 30-25 से चित्रांश को, ईशांत ने 30-07 से प्रद्युम्न को, हेमंत ने 30-28 से नमित को, शिवांश ने 30-29 से पुरुषार्थ को व ईशांत ने 30-23 से प्रांजल को पराजित किया।
अंडर-15 में सार्थक ने 30-16 से सलभ को, अक्षत ने 30-13 से सूरज को, योजश ने 30-07 से हरितवंश को व विकास ने 30-13 से लक्ष्य को पराजित किया। अंडर-17 व 19 में योगित ने 29-10 से यशवंत को, कनिष्क ने 30-07 से वेदांश को, विदित ने 30-20 से देवमोहन को, रजत शर्मा ने 30-10 से क्रिश तोमर को व विश्वास ने 30-09 से विदित को पराजित किया।
अंपायर की भूमिका जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह और रेफरी की भूमिका हर्षिता, गौरव एवं सेवानिवृत एलओ जयपाल सिंह ने निभाई। इस दौरान कनिष्क सहायक राकेश कुमार, नेत्रपाल, पुनीत, सचिन आदि मौजूद रहे।