{"_id":"6988c4020ec06efa0401478c","slug":"1652-lakh-children-will-take-albendazole-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148348-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 16.52 लाख बच्चे कल खाएंगे एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 16.52 लाख बच्चे कल खाएंगे एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 फरवरी को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने 16.52 लाख बच्चों को चिह्नित किया है। इस दिन वंचित रहने वाले बच्चों को मॉपअप राउंड चलाकर 14 फरवरी को दवा दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिलेभर के करीब चार हजार स्कूल व 3900 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 लाख 52 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी यह दवा नहीं दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशिक्षित शिक्षक और आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता यह दवा खुद अपने सामने खिलाएंगी। कहा कि गोली के खाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि स्वस्थ रखने में कारगर है। दवा का उद्देश्य केवल कीड़ों से मुक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाना हैै। कीड़े खत्म होने से भूख बढ़ेगी और उनका चिड़चिड़ापन दूर होगा। साथ ही शारीरिक विकास में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।