फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   160 CCTVs are being monitored in the district exhibition

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी में 160 सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। इस बार जिला प्रदर्शनी मैदान में पुलिस सुरक्षा के इंतजाम अन्य वर्षों से अधिक किए गए हैं। पूरे प्रदर्शनी मैदान में करीब 160 सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा रही है। साथ ही 10 उपनिरीक्षक समेत सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभाले हैं। इसके अलावा यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी द्वारा जिला प्रदर्शनी मैदान में लगने वाले अस्थाई थाने की कमान चुनाव सेल प्रभारी प्रताप सिंह को दी गई। इसके लिए फव्वारा मैदान के पास बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम यानी अस्थाई थाने में सीसीटीवी के लिए एलईडी लगाई गई है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी मैदान में इस बार सीसीटीवी की संख्या बढ़ाकर करीब 160 कर सभी स्थानों को कवर करने का प्रयास किया गया है। इससे काफी हद तक क्राइम पर कंट्रोल हुआ है। बताया कि सुरक्षा को लेकर 100 पुलिसकर्मी, पीएसी जवान, फैंटम, मेला पीआरवी, एलआईयू, एंटी रोमियो टीम के साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जिससे परिसर में छेड़छाड़, मारपीट आदि घटनाओं पर रोक लग सके। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए पुलिस कर्मी के साथ यातायात पुलिस की भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा झगड़ा होने पर टियर गैस गन व टियर गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed