फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   16 schools selected from PM Shree scheme will have modern facilities

Bulandshahar News: पीएम श्री योजना से चयनित 16 स्कूलों में होंगी आधुनिक सुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
16 schools selected from PM Shree scheme will have modern facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
जिले के 16 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए मिशन के निदेशक ने बीएसए को पत्र भेज बजट का प्रस्ताव मांगा है। योजना के तहत इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, साफ-सफाई, इनडोर और आउटडोर खेलों की सुविधाएं होंगी। इन स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा और इंटर्नशिप की भी सुविधा मिलेगी।
सरकार योजना में चयनित स्कूलों में बाल गतिविधियों की निगरानी के लिए 10 रुपये प्रति बच्चा के हिसाब से राशि देगी। परियोजना निदेशक ने इन स्कूलों के विकास के लिए बजट का प्रस्ताव बीएसए को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। योजना का मकसद बच्चों की शिक्षा में सुधार लाना है। इन स्कूलों में हर दिन तय पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षाएं चलेंगी। स्कूलों में सोलर पैनल और एलईडी लाइट के अलावा चहारदीवारी, शौचालय, टाइल्स और दीवारों पर पेंटिंग की जाएगी। बच्चों को प्राकृतिक खेती, प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण सुरक्षा आदि से जुड़े विषयों की शिक्षा दी जाएगी। योजना के तहत जिले के 16 स्कूलों को चयनित किया गया है। जिन्हें उच्चीकृत किया जाना है।
विज्ञापन


ये स्कूल किए गए हैं चयनित
पीएमश्री योजना में अगौता ब्लॉक से प्राथमिक स्कूल जहरा, अनूपशहर से जूनियर हाईस्कूल भाईपुर, अरनियां से प्राथमिक स्कूल साबितगढ़, बीबीनगर से कैशोपुर सठला, बुलंदशहर से उच्च प्राथमिक स्कूल कुड़वल बनारस, दानपुर से प्राथमिक स्कूल बगथारी, गुलावठी से जूनियर हाईस्कूल चिड़ावक, जहांगीराबाद से उच्च प्राथमिक स्कूल गंगावास पहाड़ा, खुर्जा से जूनियर हाईस्कूल क्यौली कलां, लखावटी से कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्कूल ख्वाजपुर, पहासू से उच्च प्राथमिक स्कूल बदरखा सीरवास, शिकारपुर से प्राथमिक स्कूल मोहम्मदपुर गिनौरी, सिकंदराबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल तिल बेगमपुर, स्याना से जूनियर हाईस्कूल बिगराऊं, ऊंचागांव से जूनियर हाईस्कूल प्याना कलां, बुगरासी नगर पंचायत से प्राथमिक स्कूल बुगरासी प्रथम, गुलावठी नगर पालिका से जूनियर हाईस्कूल गुलावठी और खानपुर नगर पंचायत से प्राथमिक स्कूल खानपुर प्रथम का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि योजना में चयनित सभी स्कूलों के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। निर्देशानुसार ही बजट की मांग की जाएगी। बजट बनाकर जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed