फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   16 people planted saplings in last three days for bail

Bulandshahar News: जमानत के लिए पिछले तीन दिन में 16 लोगों ने लगाए पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एसडीएम की ओर से चलाई गई मुहिम में तीन दिन में शांतिभंग की धारा में पकड़े गए 16 आरोपियों ने 80 पौधे लगाए। इसमें पौधे लगाने के साथ आरोपियों को उनके देख-रेख की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन


खुर्जा एसडीएम दुर्गेश सिंह ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पहल शुरू की है। इसके तहत शांतिभंग की धारा 170 में पकड़े गए आरोपियों को जमानत के लिए पांच पौधे रोपने होंगे। एसडीएम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और लोगों को पौधों के महत्व का संदेश के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें आरोपी को जमानत के लिए पौधरोपण करते हुए की फोटो उपलब्ध करानी होगी। आरोपी कहीं भी पौधा लगा सकते हैं।
विज्ञापन

आरोपी को अपने घर के आसपास क्यारी, सड़कों के किनारे, हाईवे किनारे या खेतों के बाहर भी पौधे रोप सकते हैं। साथ-साथ इन पौधों की देख-रेख के लिए उनको शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम से यह मुहिम शुरू की गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक 16 आरोपियों को पौधा लगाने के बाद जमानत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों को देखकर गलती में करेंगे सुधार
एसडीएम ने बताया कि पौधारोपण से जमानत एक संदेश की तरह काम करेगा। इसमें आरोपी जमानत के बाद पौधोंं को देखकर अपनी गलती को याद करेगा और भविष्य में दोबारा उसको नहीं दोहराएगा।



पहले दिन आठ लोगों ने लगाए पौधे
अभियान की शुरूआत में सोमवार को आठ लोग जमानत कराने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुुंचे। जिनमें बलराज निवासी गांव कलाखुरी, अजीत सिंह व राकेश निवासी गांव रायपुर, नरेश निवासी गांव चिंगरावली, मनमोहन व शिवदत्त निवासी गांव रनियावली, इमरान निवासी गांव सनैता, पप्पन निवासी गांव नगलिया शामिल रहे। सभी आरोपियों से तहसील परिसर के पास पौधे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed