फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15,912 consumers booked cylinders in two days, only 4,413 were delivered.

Hapur News: दो दिन में 15912 उपभोक्ताओं ने बुक किया सिलिंडर, मात्र 4413 की हुई डिलीवरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
15,912 consumers booked cylinders in two days, only 4,413 were delivered.
हापुड़। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच जिले में पिछले दो दिनों में 15,912 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है। हालांकि, लंबी लाइनों के बाद भी मात्र 4413 सिलिंडर की डिलीवरी की गई। जिले में अभी 6797 घरेलू सिलिंडर गैस एजेंसियों पर उपलब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ें बताते हैं कि जनपद में 36 गैस एजेंसी संचालित हैं। इन एजेंसियों के स्टॉक पर गौर करें तो जिले में 14.2 किलोग्राम वाले 8801 सिलिंडर की बुकिंग 14 मार्च और 7111 सिलिंडर की बुकिंग 15 मार्च को हुई है। 19 किलोग्राम वाले सिलिंडरों की बुकिंग नहीं की गई है। बुकिंग के मुकाबले 14 मार्च को 2312 और 15 मार्च को 2101 गैस सिलिंडरों की डिलीवरी की गई है। बुकिंग और बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो बुकिंग के मुकाबले 30 प्रतिशत ही सिलिंडरों को पहुंचाया गया है। जनपद में 15 मार्च तक 14.2 किलोग्राम वाले 6797 और 19 किलोग्राम वाले 158 गैस सिलिंडर का स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन


----
कोई समस्या है तो शिकायत दर्ज कराएं लोग --

पहले के मुकाबले लोगों की शिकायतें भी 40 प्रतिशत ही रह गई हैं। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वह टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रतिदिन गैस एजेंसियों के स्टॉक का मिलान, बुकिंग और बिक्री की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। - डॉ सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed