{"_id":"5d1e3d728ebc3e3cc6676828","slug":"15622628731530-bulandshahr-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार बुजुर्गों को मिलेगी बढ़ी पेंशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार बुजुर्गों को मिलेगी बढ़ी पेंशन का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 हजार बुजुर्गों को मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की वृद्धा पेंशन योजना से पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने पेंशन में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसका लाभ जनपद के 30 हजार बुजुर्गों को मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिए वृद्धा पेंशन योजना संचालित की हुई है। इस योजना से जनपद के करीब 30 हजार बुजुर्ग शामिल हैं। इनको मिलने वाली पेंशन की राशि प्रत्येक तीन माह के बाद उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है। अब तक एक पात्र को 400 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती थी। जबकि अब सरकार ने इसमें 100 रुपये का इजाफा कर 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसका लाभ पेंशन योजना के पात्र बुजुर्गों को एक अप्रैल से मिलेगा। सरकार की ओर से बढ़ाई गई पेंशन की राशि की खबर से बुजुर्गो में खुशी का माहौल है।
प्रदेश सरकार ने वृद्धा पेंशन में 100 रुपये का इजाफा कर बुजुर्गों को तोहफा दिया है। इस बढ़ी पेंशन की राशि से पात्र पेंशनधारकों को काफी राहत मिलेगी।
- रश्मि यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बुलंदशहर।