{"_id":"5d1e3d6b8ebc3e3cd728fd63","slug":"156226286719-bulandshahr-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल-फीमेल गोवंशों का अलग-अलग बनेगा टीन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल-फीमेल गोवंशों का अलग-अलग बनेगा टीन शेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंशों का अलग-अलग बनेगा टीन शेड
बुलंदशहर। गोशाला में गोवंशों को अलग-अलग टीन शेड में रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर के राधानगर स्थित गौशाला का निरीक्षण करने के दौरान एडीएम प्रशासन ने अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही गोशाला में साफ-सफाई के साथ बोर्ड लगाने, परिसर को समतल करने और बर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कर अधीक्षक, पालिका अवर अभियंता के साथ राधानगर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलने वाली खामियों को दूर करने और सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की गई। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौशाला के आसपास गंदगी मिलने पर उसे हटाकर स्वच्छ रखने, परिसर को समतल करने के निर्देश दिए हैं। गौशाला पर बोर्ड न मिलने और गोवंशों को पीने के लिए हौज की व्यवस्था न होने पर तत्काल निर्माण कराने के निर्देश दिए।