{"_id":"5d17af3b8ebc3e3c7f548f36","slug":"156183325419-bulandshahr-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग फोन करके परेशान, साहब सीयूजी पर नहीं देते ‘ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग फोन करके परेशान, साहब सीयूजी पर नहीं देते ‘ध्यान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग फोन करके परेशान, साहब सीयूजी पर नहीं देते ‘ध्यान’
बुलंदशहर। शासन और उच्च अफसरों के आदेश के बाद भी अफसर सीयूजी नंबर से दूरी बना रहे हैं। बिजली न आने पर जानकारी के लिए उपभोक्ता ने बिजलीघर से लेकर एसई तक को कॉल की। कॉल रिसीव न होने और बिजली गुल की जानकारी न मिलने पर उपभोक्ता ने एमडी को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही लापरवाह अफसरों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
शासन और पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर द्वारा सीयूजी नंबर रिसीव करने से लेकर सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रत्येक समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश मातहतों को दिया गया है। इसके बावजूद बिजलीघर से लेकर उच्च अफसरों पर निर्देशों का कोई असर नहीं हो रहा है। औरंगाबाद निवासी शिकायतकर्ता केशव शर्मा द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार शुक्रवार रात बिजली न आने पर बिजलीघर, जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर कॉल कर कई बार जानकारी लेने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बिजलीघर और एसडीओ ने कॉल तो रिसीव की लेकिन अभद्रता करते हुए वार्ता की। जबकि, जेई द्वारा कॉल को रात को फारवर्ड में रखा गया। इसके बाद एसई से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके नंबर पर रिंग जाती रही, मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने सीयूजी नंबर रिसीव न करने वाले और अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र मिला नहीं है और मामले की जानकारी नहीं है। यदि उपभोक्ता के साथ फोन पर अभद्रता की गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही सीयूजी नंबर रिसीव न करने वाले अफसरों की जांच कराकर मुख्यालय भेजी जाएगी।