{"_id":"5d17af2e8ebc3e3cd516a936","slug":"15618332417-bulandshahr-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने पुलिस प्रशासन को चेताया, बरती ढील तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने पुलिस प्रशासन को चेताया, बरती ढील तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा ने चेताया, बरती ढील तो करेंगे आंदोलन
बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चांदपुर नयागांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। पार्टी के जिला अध्यक्ष हामिद अली ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। साथ ही पार्टी ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि यदि इस घटना में ढील बरती गई तो आंदोलन करेंगे।
गांव चांदपुर नयागांव में पिछले दिनों दो महिलाओं की मौत हो गई थी। आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को कार से रौंद दिया था। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार से विभिन्न पार्टियाें के नेताओं सहित अन्य गणमान्य लोगों का मिलना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सपा के जिला अध्यक्ष हामिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। हामिद ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही बताया कि राज्यसभा में सुरेंद्र सिंह नागर ने इस घटना की जानकारी को उठाकर न्याय की मांग की है। कमेटी अपनी रिपोर्ट लखनऊ कार्यालय में दो दिन में भेज देगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार जाटव, हाजी अख्तर, हरीश लोधी, रफीकुद्दीन पहलवान, शिवम बाल्मीकि, रिजवान कुरैशी, आदित्य कुमार जाटव और राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।