फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब

दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब
दो शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब
विज्ञापन


बुलंदशहर। बीएड की फर्जी डिग्री लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बनने के आरोप में जिन पांच शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए थे। उनमें दो शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दे दिया है। अभी तीन और शिक्षकों से नोटिस का जवाब मिलना शेष रह गया है।

बता दें कि प्रदेश में बीएड की फर्जी डिग्री लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बनने का मामला उजागर हुआ था। कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को दी थी। एसआईटी ने ऐसे 18 शिक्षकों की सूची जिला बेेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपकर जांच के लिए कहा था। इस पर जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय से इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 12 शिक्षकों के नोटिस का जवाब अपर्याप्त मिला था। इस पर बीएसए ने आदेश जारी कर इन सभी 12 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के साथ उन द्वारा लिए गए वेतन की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए थे। जबकि एक शिक्षक का अलीगढ़ में स्थानांतरण होने पर बीएसए ने उसकी सेवा समाप्त करने के लिए अलीगढ़ के बीएसए को पत्र लिख दिया है। साथ ही शेष पांच शिक्षकों को दोबारा नोटिस जारी किए गए थे। इस पर दो शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दे दिया है, जबकि अभी तीन शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया गया है। बताया गया कि जिन शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने अपनी बीएड की डिग्री को सही बताया है। जबकि अफसर उनका जवाब अपर्याप्त बता रहे हैं और कार्रवाई तय है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि पांच में से दो शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दे दिया है, तीन का जवाब शेष रह गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी। वह नियमानुसार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed