{"_id":"5d17ae898ebc3e3cdf12fda9","slug":"156183307610-bulandshahr-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान गंगा में डूबे छह लोग, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान गंगा में डूबे छह लोग, दो लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान के दौरान गंगा में बहे छह लोग, बालक और किशोर लापता
नरौरा। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहीमकोट से वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए बालक समेत छह लोग स्नान के दौरान गंगा में बह गए। स्थानीय गोताखोरों ने चार लोगों को सकुशल बचा लिया, लेकिन बच्चे और किशोर का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
गांव रहीमकोट निवासी नंदराम सिंह की मृत्यु के बाद उनके परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से अंतिम संस्कार के लिए राजघाट गंगा तट पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी तेज बहाव में बालक और किशोर समेत छह बह गए। उनकी चीख पुकार स्थानीय तैराकों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने चार लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया, ललित पुत्र रोशनलाल 17 और रूपेश पुत्र सत्यपाल 11 बह गए। लोगों की सूचना पर पीआरवी एवं इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा था। प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि गंगा नदी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है।