{"_id":"5d150ff78ebc3e3c671b3e18","slug":"15616614112-bulandshahr-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में शामिल हुई एंजियोग्राफी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में शामिल हुई एंजियोग्राफी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में शामिल हुई एंजियोग्राफी जांच
बुलंदशहर। ह्रदय रोग पीड़ित आयुष्मान लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। उपचार के दौरान एंजियोग्राफी कराने के लिए अभी तक मरीजों को काफी रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। अब केंद्र सरकार ने एंजियोग्राफी को भी योजना में शामिल किया गया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के पात्र लाभार्थियों को हार्टअटैक या अन्य समस्या होने पर ह्रदय रोगी का पूरा उपचार निशुल्क होता था। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा रक्तनलिकाओं को खोलने के लिए स्टेंड डाले जा रहे थे। वहीं उपचार के दौरान एंजियोग्राफी की बात आने पर चिकित्सक उपचार रोक देते थे। मगर केंद्र सरकार ने अब सभी पात्र लाभार्थियों को राहत दी है। इससे जनपद के करीब 50 से अधिक मरीजों को उपचार में राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पूर्व में शासन से एंजियोग्राफी की मांग की गई थी। अब एंजियोग्राफी के योजना में शामिल होने से सभी को काफी फायदा होगा।