{"_id":"5d150ff08ebc3e3c7d7fefd5","slug":"156166140517-bulandshahr-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी नितिन गिरफ्तार, बाइक और पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी नितिन गिरफ्तार, बाइक और पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक हत्याकांड : आरोपी नितिन गिरफ्तार, बाइक और पिस्टल बरामद
गुलावठी। मोहल्ला रामनगर निवासी युवक प्रतीक हत्याकांड के एक नामजद आरोपी नितिन पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम सिरौधन को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि नितिन की निशानदेही पर धौलाना रोड स्थित एक गॉर्डन के निकट से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 32 बोर का एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार नितिन प्रतीक का पूर्व परिचित था तथा वह प्रतीक से रंजिश मानता था। गत 22 जून को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। 22 जून को ही प्रतीक की सगाई थी तथा 23 जून को उसकी शादी होनी थी। झगड़े के बाद रात को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उक्त हत्याकांड में नामजद आरोपी नितिन की मां नीतू को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया था। प्रतीक हत्याकांड में प्रतीक के पिता दीपक ने नीतू व उसके पुत्र नितिन को हत्याकांड में नामजद किया था तथा दो अज्ञात आरोपी बताए थे।