{"_id":"5d150f418ebc3e3ca953e068","slug":"156166122911-bulandshahr-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से फिर निष्काषित किए गए ‘पूर्व विधायक पंडित बंधु’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से फिर निष्काषित किए गए ‘पूर्व विधायक पंडित बंधु’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से फिर निष्काषित किए गए ‘पूर्व विधायक पंडित बंधु’
बुलंदशहर। पूर्व विधायक पंडित बंधुओं को एक बार फिर बसपा से निष्काषित कर दिया गया है। इस बार उन पर पार्टी में अनुशासनहीनता, विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने और पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार देर शाम जिलाध्यक्ष ने उनके निष्काषन का पत्र जारी किया है।
बसपा के जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बृहस्पतिवार को एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जिला यूनिट ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उर्फ श्रीभगवान शर्मा और उनके भाई पूर्व विधायक मुकेश शर्मा निवासी गांव गिझौड़, नोएडा को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। पूर्व विधायक बंधुओं पर पार्टी में अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियों व लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार आदि का आरोप लगा था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोप विभिन्न सूत्रों से जांच के आधार पर सही पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों बंधुओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। पूर्व में भी गुड्डू पंडित को पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है। वहीं, बीते लोकसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन से दोनों भाइयों ने पूर्व में की गई गलतियों की माफी मांगी थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल कर आगरा के फतेहपुर सीकरी से लोस उम्मीदवार बनाया गया था। इस दौरान दोनों भाइयों की कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। चेतावनी देने के बाद भी कोई सुधार न होने पर कार्रवाई की गई है।