फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मदद तो मिल जाएगी साहब! लेकिन जाने वाला तो नहीं लौटेगा..

मदद तो मिल जाएगी साहब! लेकिन जाने वाला तो नहीं लौटेगा..

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मदद तो मिल जाएगी साहब! लेकिन जाने वाला तो नहीं लौटेगा..
मदद तो मिल जाएगी साहब! लेकिन जाने वाला तो नहीं लौटेगा...
विज्ञापन


बुलंदशहर। घर की खुशियां तो लुट गईं साहब.. अब मदद मिलने से परिवार की वो खुशियां तो नहीं लौट कर आएंगी। मजदूर लोग हैं, मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। मदद मिलेगी, लेकिन न्याय जरूर मिलना चाहिए। ये दर्द मृतक महिलाओं के परिजनों की बातों में झलक रहा था।

सोमवार देर रात वारदात हुई और मंगलवार को दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वारदात के बाद से ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है। आरोपी की कार के नीचे उन दोनों महिलाओं के साथ परिवार की खुशियां भी कुचल गईं। बुधवार को जब परिजनों से बात की तो परिजन बार-बार बिलख रहे थे। पीड़ित रामबीर मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब शासन या प्रशासन आर्थिक मदद की बात कर रहा है। वह मदद मिल भी जाएगी, लेकिन क्या परिवार की वो खुशियां हमें वापस मिल पाएंगी। परिवार के दो युवक मौत से जूझ रहे हैं, उनका इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं है। प्रशासन ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। हमें न्याय चाहिए। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed