फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करिए रक्तदान और बचाइए लोगों की जान

करिए रक्तदान और बचाइए लोगों की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
करिए रक्तदान और बचाइए लोगों की जान
रक्तदान कर बचाएं तीन जान
विज्ञापन


बुलंदशहर। रक्तदान से बड़ा ओर कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए यह दान सभी स्वस्थ लोगों को करना चाहिए। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर राष्ट्र चेतना मिशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को लगाया जाएगा। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे।
आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जो जरूरत पड़ने पर रक्त देने से डर, संकोच और झिझकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे व्यक्ति को फायदा भी होता है, कई बीमारियों से खुद को बचा सकता है। साथ ही एक यूनिट रक्त दान करने से वह तीन लोगों की जान भी बचा सकता है। इसलिए इस संकोच और डर को मन से निकालें और 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान कर इस बात का संकल्प लें कि अब रक्त की कमी के कारण हम किसी की जान नहीं जाने देंगे। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहा है। जिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि अवसर मिलने पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है और आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी के जीवन की रक्षा भी हो जाती है। वहीं, खुर्जा जटिया अस्पताल में 17 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एक स्वस्थ्य व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की दुर्बलता नहीं आती है, बल्कि नया रक्त बनता है, जो शरीर में स्फूर्ति और ताजगी पैदा करता है। समय-समय पर लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रीतम सिंह, जिला ब्लड बैंक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed