फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शौचालय निर्माण में अनियमिताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शौचालय निर्माण में अनियमिताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में अनियमिताओं पर कई नपे
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण के तहत जनपद में बनाए गए शौचालयों में अनियमितताएं समाने आने पर डीएम अभय सिंह और जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। गांव जहरतपुर के प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहंी गांव नगला रूमी के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। सेवानिवृत्त अधिकारी और ग्राम सचिव से शौचालय की राशि का दुरुपयोग करने पर रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही लगातार ड्यूटी से गायब चल रहे गांव उटरावली के सफाई कर्मचारी को भी निलंबित कर दिया गया है। अफसरों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने वालों पर लगातार कार्रवाई की बात कही है।

लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
खुर्जा क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण आदि में लापरवाही सामने आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी आदेश कुमार को जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने तत्काल आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के कमेटी गठित कर दी है। अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी आदेश कुमार की शिकायत मिली थी कि वह विकास खंड पर होने वाली बैठकों में भाग नहीं ले रहा है। ड्यूटी से अधिकतर अनुपस्थित रहते हैं। साथ ही उनके क्षेत्र में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया गया। प्रिया साफ्टवेयर पर वार्षिक पुस्तिका बंद नहीं की। अस्थाई गोशाला का निर्माण पूरा नहीं कराया। संचारी रोग नियंत्रण में सहयोग नहीं करने का भी आरोप है। जांच करवाने पर आरोप सही पाए गए। इस पर आदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक उसे विकास खंड खुर्जा कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस
खुर्जा क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी सतीश सोलंकी आदि ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर जब जांच करवाई गई तो पता चला कि गांव में 219 शौचालयों की छत लाल पटिया से बनाई गई। 19 शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। 32 शौचालय ऐसे पाए गए, जिनका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। तीन लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की राशि न दिए जाने का मामला भी सामने आया। इसमें प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को दोषी माना गया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट मिलने पर डीएम अभय सिंह के आदेश पर ग्राम प्रधान राहुल और जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह के आदेश पर ग्राम सचिव सुभाष पंवार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। 15 दिन में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर उनको दोषी मानते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस खुर्जा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अधिकारी और सचिव से होगी 76400 की रिकवरी
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी सुखा सिंह आदि ने शपथपत्र के साथ शिकायत देकर गांव में शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर जब जांच की गई तो पता चला कि छह शौचालयों का मौके पर निर्माण नहीं मिला। दो शौचालयों की पेंटिंग का काम अधूरा मिला। चार शौचालयों की छत का कार्य भी अपूर्ण पाया गया। जबकि इस कार्य में पूरी राशि खर्च करना दिखाया गया। इस पर जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम अभय सिंह ने तत्काल आदेश जारी कर क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी पंचायत और सचिव से 76400 राशि को वसूल करने के आदेश जारी किए। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंगाराम सेवानिवृत्त हो गया है। जबकि सचिव रोहताश कुमार का भी दूसरी जगह तबादला हो गया है। डीएम के आदेश पर इन दोनों से इस राशि में से आधी-आधी वसूलने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें यह राशि जिला स्वच्छता मिशन के शासकीय मद में जमा करवानी होगी।


गांव उटरावली का सफाई कर्मचारी निलंबित
ड्यूटी से गायब रहने और सही ढंग से कार्य न करने पर जिला राज पंचायत अधिकारी ने गांव उटरावली के सफाई कर्मचारी सतेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि डीएम अभय सिंह ने 10 जून को गांव उटरावली का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आता है। इसके चलते गांव में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। डीएम के आदेश पर जब जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। साथ ही यह भी पता चला कि सफाई कर्मचारी आदेशों की पालना नहीं करता है। इसके चलते उसे आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। साथ ही आगामी जांच के लिए अधिकारी नामित कर दिया है। आगामी आदेश तक सतेंद्र कुमार विकास खंड बुलंदशहर कार्यालय में संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed