फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब टूटी सड़कों की मरम्मत करवाएगा निगरानी एप

अब टूटी सड़कों की मरम्मत करवाएगा निगरानी एप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अब टूटी सड़कों की मरम्मत करवाएगा निगरानी एप
विज्ञापन


चेतन शर्मा
बुलंदशहर। अब टूटी सड़कों की शिकायत करने के लिए लोगों को अफसरों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शासन ने बदहाल सड़कों का हाल जानने व उनके निर्माण कार्य कराने के लिए निगरानी सिटीजन एप लांच किया है। जिस पर शिकायत दर्ज होने पर 48 घंटे में संबंधित विभाग को निर्माण कार्य करना होगा। निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग को उसकी फोटो एप पर अपलोड करनी होगी।
यदि आप किसी मार्ग से जा रहे हैं और मार्ग में गड्ढे दिखाई दे रहे हैं तो आपको उसकी शिकायत करने के लिए किसी भी प्रशासनिक अफसर के कार्यालय पर शिकायत करने के लिए नहीं जाना होगा और न ही संबंधित क्षेत्र का नाम बताने की आवश्यकता होगी। बल्कि अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर निगरानी सिटीजन एप पर फोटो अपलोड करनी होगी। आपके द्वारा फोटो भेजने के बाद एप पर खुद ही पता कर लेगा कि यह स्थान कहां है। इसके लिए बस आपको फोटो खींचते समय मोबाइल की लोकेशन ऑन रखनी होगी। इससे फोटो के पूरे विवरण के साथ ही लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी। इसी के माध्यम से संबंधित विभाग इंजीनियरों को जानकारी उपलब्ध करा देगा। जनपद में जल्द ही इसके लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने कहा कि निगरानी एप के ट्रायल के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रायल पूर्ण होने पर इस एप पर मिलने वाली शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही एप से विभाग को भी संबंधित सड़क को खोजने में परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed