फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अलीगढ़ कांड: विभिन्न संगठनों ने की न्याय की मांग

अलीगढ़ कांड: विभिन्न संगठनों ने की न्याय की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ कांड: विभिन्न संगठनों ने की न्याय की मांग
विज्ञापन


बुलंदशहर। अलीगढ़ जनपद निवासी ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद जनपद में भी लोगों के बीच आक्रोश नजर आ रहा है। सोमवार को छात्र कल्याण समिति के सदस्यों ने बच्ची की मौत मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर नगेंद्र सिंह, चमन सिंह, आकाश, रवि लोधी, दीपक, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे।
वहीं, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मासूम बच्ची के हत्यारों कोे सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला महासचिव शैलेंद्र सिंह, मुजाहिद अंसारी, संजय मित्तल, अतुल मित्तल, सुनील गुप्ता, एड. धर्मेंद्री देवी, उपेंद्र शर्मा, ब्रजेश, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। शिवसेना ने भी मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मामले में अभी तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने बताया कि शिवसेना इस घिनौने अपराध की निंदा करती है। इस अवसर पर बबीता तोमर, पीतम सिंह, अरुण, पराग, अर्जुन, नंदकिशोर, प्रदीप शर्मा, शिवम, कृष्ण कुमार, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अनूपशहर निवासी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनोज कुमार गोेल्डी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अलीगढ़ कांड की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है। साथ ही आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। इस अवसर पर उनके साथ संजय, सीमा, सावित्री, गुड्डी, छोटी, रेखा, सोनू, अरविंद, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed