फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इज्तमा स्थल की आयोजक ने की साफ-सफाई

इज्तमा स्थल की आयोजक ने की साफ-सफाई

Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
इज्तमा स्थल की आयोजक ने की साफ-सफाई

विज्ञापन
इज्तमा स्थल की आयोजक ने की साफ-सफाई
बुलंदशहर। सदर तहसील में हुए इज्तमा के बाद आयोजक ने स्थल पर साफ-सफाई पूरी करा दी। इसके बाद उन्होंने शनिवार को एसडीएम सदर कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया। साथ ही कूड़े का नियमानुसार निस्तारण का दावा किया।

सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में एक, दो और तीन दिसंबर को तब्लीगी इज्तमा के समापन के बाद आयोजक द्वारा साफ-सफाई न करने पर कूड़ा जलाने से फैल रहे प्रदूषण को लेकर एसडीएम सदर ने आयोजक और प्रदूषण विभाग को सदर कोर्ट से नोटिस जारी कराया था। जिसमें 15 दिसंबर तक नियमानुसार कूड़े के निस्तारण करने की बात कही थी। सदर कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद से आयोजक क्षेत्र के लोगों के साथ साफ-सफाई में जुट गए। आयोजक नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रफीक फड्डा ने बताया कि इज्तमा समापन के बाद साफ-सफाई की जानी थी। लेकिन स्याना में बवाल होने के बाद दूर-दराज से आए अकीदतमंदों को रवाना कर स्थल खाली कर दिया गया। साफ-सफाई होती इससे पूर्व ही सदर एसडीएम की कोर्ट ने नोटिस जारी कर 15 दिसंबर तक साफ-सफाई करने का आदेश मिल गया। उन्हाेंने बताया कि इज्तमा स्थल पर साफ-सफाई करवा दी गई है। इस संबंध में सदर एसडीएम की कोर्ट में शपथपत्र भी दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed