फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विद्यालय स्टॉफ से अभद्रता करने का आरोप

विद्यालय स्टॉफ से अभद्रता करने का आरोप

Sun, 16 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय स्टॉफ से अभद्रता करने का आरोप
विद्यालय स्टॉफ से अभद्रता करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रबंधक और शिक्षकों के बीच शिकायतोें का दौर शुरू हो गया है। शिक्षकों ने प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रबंधक ने भी शिक्षकों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी है। एडीआईओएस ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

एडीआईओएस पूरन सिंह ने बताया कि अगौता क्षेत्र के एक विद्यालय में आए दिन प्रबंधक और शिक्षकों के बीच विवाद की शिकायत होती रहती है। हाल ही में विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय में होम परीक्षा के दौरान प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायत दी। वहीं, प्रबंधक की ओर से भी उन्हें शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली। इनमें दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रतयारोप लगाए गए हैं। दोनों तरह से शिकायत मिलने पर उन्होंने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जांच के साथ डीआईओएस के आदेश पर दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के भी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी तरह विद्यालय का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed