{"_id":"5c155478bdec2253b56961fa","slug":"154490178910-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक सुमित और फौजी जीतू के पक्ष में हुई सैदपुर में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक सुमित और फौजी जीतू के पक्ष में हुई सैदपुर में पंचायत
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक सुमित और फौजी जीतू के पक्ष में सैदपुर में हुई पंचायत
बुलंदशहर। स्याना बवाल में मृतक सुमित व आरोपी बनाए गए जीतू फौजी के पक्ष में शनिवार को बीबीनगर के गांव सैदपुर में महिला जाट समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पंचायत की गई। इसमें निर्दोषों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ हर कदम पर खड़े रहने के लिए हुंकार भरी गई। इस दौरान मृतक सुमित के पिता व बहन ने भी पंचायत में अपना दर्द बयां किया।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल में स्थानीय युवक सुमित व स्याना कोतवाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने बवाल कांड में 27 नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में गांव महाब निवासी फौजी जीतू का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं, शनिवार को महिला जाट समाज की ओर से बीबीनगर के गांव सैदपुर में पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार भारत गौरव सम्मान प्राप्त स्वरूप सिंह सिरोही ने की। इस दौरान समाज की अध्यक्ष चौधरी अंजली आर्या ने कहा कि सैनिकों के परिवार पर पुलिस की प्रताड़ना को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मृतक सुमित व जीतू फौजी समेत अन्य निर्दोषों की मदद के लिए हर संभव कोशिश करने का आह्वान किया। वहीं, चौधरी ममता आर्य ने कहा कि सभी को गोकशी के खिलाफ एकजुट होना होगा। गोकशी की घटना के कारण ही स्याना में बवाल हुआ। पंचायत में सुमित के पिता अमरजीत सिंह व बहन ने भी अपना दर्द बयां किया। इस अवसर पर प्रधान धीरज सिरोही, बिट्टू सिखेड़ा, ऊषा चौधरी, संजू चौधरी, देवेंद्र, पप्पू, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।