{"_id":"5c13fc43bdec22556915fe40","slug":"15448136736-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति लुहारली व पवसरा के कैडर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति लुहारली व पवसरा के कैडर सचिव निलंबित
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधन सहकारी समिति लुहारली व पवसरा के कैडर सचिव निलंबित
बुलंदशहर। गेहूं खरीद की पल्लेदारी में लाखों के कमीशन की राशि में गड़बड़ी सहित कई आरोपों में साधन सहकारी समिति लुहारली व पवसरा के कैडर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को मिली शिकायत की जांच के आरोप सही पाए जाने के बाद की गई है। दोनों समितियों के सभापतियों ने यह आरोप लगाए थे। दोनों सचिवों के निलंबन का आदेश सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहकारी बैंक लिमिटेड बुलंदशहर ने भी जारी कर दिए हैं।
अगौता ब्लॉक क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लि. के सभापति ऋषिपाल सिंह ने 24 अगस्त को शिकायत देकर समिति के कैडर सचिव अमित कुमार पर आरोप लगाया था कि गेहूं खरीद पल्लेदारी में 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का निर्णय लिया था। पीसीएफ से कमीशन की राशि समिति के खाते में जमा करवा दी गई थी। सचिव ने 150601 रुपये की राशि नियम के विरुद्ध अपने खाते में आहरण करवा लिया था। ऋषिपाल ने अपनी शिकायत में कई और अनियमितता के आरोप लगाए थे। इसी तरह साधन सहकारी समिति लि. पवसरा के सभापति योगेंद्र सिंह चौहान ने भी समिति के सचिव ललित कुमार पर समिति अभिलेखों में हेराफेरी कर गेहूं खरीद की पल्लेदारी की 124917 रुपये की राशि में गड़बड़झाला करने सहित कई आरोप लगाए थे। यह शिकायत संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ मंडल मेरठ को की गई थी। इन शिकायतों की जब जांच करवाई गई तो आरोप सही पाए गए। इस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने दोनों सचिवों को निलंबित करने के आदेश सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहकारी बैंक लिमिटेड बुलंदशहर को दिए। सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहकारी बैंक लिमिटेड बुलंदशहर अनुराग अवस्थी ने दोनों सचिवों को निलंबन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।