{"_id":"5c13fc35bdec2255ce1de9e9","slug":"154481365915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दी जा रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दी जा रहीं दबिश
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दी जा रही दबिश
बुलंदशहर। स्याना बवाल मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनकी शिनाख्त और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
स्याना में तीन दिसंबर को हुए बवाल का मामला 12 दिन बाद भी अनसुलझा नजर आ रहा है। चूंकि पुलिस अभी तक नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है न ही कोई ऐसा तथ्य पुलिस के हाथ लगा है, जिससे साफ हो सके कि किसने किसको गोली मारी है। पुलिस अभी तक मृतक इंस्पेक्टर की लापता लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद करने में असफल रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं जो लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक पुलिस पहुंच चुकी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्याना सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है, कुछ को चिन्हित भी कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।