{"_id":"5c04396dbdec2241454bbdd8","slug":"15437807609-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत-इंसानियत का पैगाम लेकर घर-घर जाएंगी जमातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत-इंसानियत का पैगाम लेकर घर-घर जाएंगी जमातें
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोहब्बत-इंसानियत का पैगाम लेकर घर-घर जाएंगी जमातें
बुलंदशहर। गांव दरियापुर में आयोजित तब्लीगी इज्तमा से बड़ी संख्या में जमातें देश के कोने-कोने में मोहब्बत व इंसानियत की पैगाम लेकर जाएंगी। इज्तमा के समापन पर बड़ी संख्या में जमातें रवाना होंगी।
आयोजकों ने बताया कि जमात के लोग घर-घर जाकर लोगों से अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने, बुराई का रास्ता छोड़ने की अपील करते हैं। इस्लाम मोहब्बत और इंसानियत, भाईचारे का संदेश देता है। जमात का उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे से मोहब्बत करना सिखाना, इंसानियत की भलाई के लिए काम करना, आपस में भाईचारा कायम करना, अपने किसी भी अमल से दूसरे इंसान को तकलीफ नहीं पहुंचाने की शिक्षा देना है। बताया कि तब्लीगी इज्तमा से लोग एक वर्ष चार महीना 40 दिन के लिए जमात के लिए रवाना होंगे।
इस्लाम नहीं करता जाति-धर्म की बात : मौलाना कांधलावी
बुलंदशहर। इज्तमा में पहुंचे मौलाना कांधलावी ने कहा कि इंसान को इंसानियत से मोहब्बत करना और लोगों के साथ अच्छे अखलाक के साथ पेश आने का नाम ही इस्लाम है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर किसी को मुसीबत में पाओ तो उसकी मदद को पहुुंच जाओ। कहा कि इस्लाम कभी भी जाति और धर्म की बात नहीं करता। केवल इंसानियत की बात करता हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कभी भी किसी की जाति और धर्म देखकर उसकी मदद मत करों। हर इंसान अल्लाह का बंदा है। इस बात को हमेश अपने सामने रखकर लोगों की मदद करो।
विज्ञापन
सफाई को बताया आधा इमान
तब्लीगी इज्तमा में साफ-सफाई पर विशेष बल दिया गया। उलेमाओं ने साफ-सफाई के लिए हिदायत दी। उलेमाओं ने कहा कि सफाई आधा इमान है। हर हाल में सफाई का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनो, खुशबू लगाओ, ताकि लोग आपको अपने साथ बैठाने में परेशानी महसूस न करें। अपने घरों व आस-पास की जगह को हमेशा साफ रखें। घर, मोहल्ले व अपने क्षेत्र में गंदगी ना फैलाएं। बताया गया कि पैगंबर साहब ने साफ-सफाई के लिए खास हिदायत दी है।
व्यवस्थाओं को लेकर सड़क पर प्रशासन
तब्लीगी इज्तमा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सड़क पर है। रविवार को एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा और सीओ विक्रम सिंह पुलिस-प्रशासनिक टीम के साथ सिकंदराबाद क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर दिन भर सड़क पर रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक टीम अवैध रूप से हाईवे किनारे खड़े वाहनों के चालान भी काटे।